Ganpati Visarjan 2023: मुंबई सरकार ने ये क्या कर दिया जानिये पूरी खबर…

0

Ganpati Visarjan 2023: मुंबई सरकार ने ये क्या कर दिया जानिये पूरी खबर…

Ganesh Visarjan 2023

गणेश विसर्जन देश भर में मनाया जाने वाला सबसे प्रसिद्ध त्योहार है। गणेश विसर्जन वह दिन है जब भक्त भगवान गणेश की मूर्ति को पानी में विसर्जित करते हैं। वे लगातार 10 दिनों तक मूर्ति को घर पर रखते हैं और भक्तिपूर्वक उसकी पूजा करते हैं और अंत में 11वें दिन उस मूर्ति को पानी में विसर्जित कर देते हैं। गणेश विसर्जन भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की अनंत चतुर्दशी को होता है। इस साल भक्तों द्वारा गणेश विसर्जन आज यानी 28 सितंबर 2023 को मनाया जा रहा है।

मुंबई सरकार ने उठाये ख़ास कदम :

गणेश चतुर्थी का उत्सव समाप्त होने जा रहा है , गुरुवार को गणपति विसर्जन के लिए मुंबई पुलिस को  शहर के समुद्र तटों के आस  पास गणेश विसर्जन के लिए  बड़े पैमाने पर भीड़ आने की उम्मीद है। 10 दिनों तक चलने वाले गणेशोत्सव समारोह के आखिरी दिन को देखते हुए, वाहनों की सुचारू आवाजाही के लिए यातायात सलाह जारी की गई है और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों सहित 19,000 से अधिक कर्मियों को तैनात किया गया है। मूर्ति विसर्जन के बाद लौटने वाले यात्रियों के लिए अनंत चतुर्दशी की रात कई विशेष उपनगरीय रेलवे  नेटवर्क पर लोकल रेल चलेंगी। जिससे यात्रियों को आने जाने में सुविधा हो और भीड़ को भी संभाला जा सके।

इसी तरह की सुरक्षा व्यवस्था ईद-ए-मिलाद के लिए भी लागू रहेगी, जिसे शुक्रवार को जुलूस आयोजित करके मनाया जाएगा।

समाचार एजेंसी पीटीआई ने एक अधिकारी के हवाले से बताया कि बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने 1,337 लाइफगार्ड तैनात किए हैं, जिनमें 69 प्राकृतिक जल निकायों पर 1,035 और लगभग 302 लाईफगार्ड 200 तालाबों पर तैनात किये गए है। इसके अलावा 53 अन्य मोटर बोट की व्यवस्था कर दी गयी है।

अनंत चतुर्दशी के इस पवन अवसर पर मार्वे, गिरगांव दादर, जुहू  और अक्सा समुद्र तटों के सहित 73 अन्य स्थानों पर हजारों घरेलू  श्रद्धालुओं और सार्वजनिक गणेश मूर्तियों का विसर्जन किया जाने की संभावना है ।

 

Popular Posts:-

Toyota Land Cruiser Mini Coming 2024

Asian games india wins gold : भारत ने किया गोल्ड मैडल अपने नाम, अधिक जाने

India becoming biggest supplier: 44% बढ़ा अमेरिका में होने वाला निर्यात 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *