Site icon Hindustani Akhbar

NCERT की किताबो में इंडिया को “भारत” करने पर जोर, देखे पूरी खबर

bharat

NCERT : नेशनल कौंसिल ऑफ़ एजुकेशन रिसर्च एंड ट्रेनिंग की की किताबो में जल्दी ही इंडिया की जगह भारत लिखा नज़र आएगा।  क्यूंकि, NCERT अपने सिलेबस में नयी शिक्षा निति में फेर बदलाव कर रहा है।  जिसके लिए 19 मेंबर्स की कमेटी बनायी।

इस कमेटी में देश का नाम इंडिया की बजाय भारत करने के सुझाव दिया गया।  साथ ही इस सिलेबस से पुराने इतिहास हो हटाकर क्लासिक हिस्ट्री और हिन्दू योद्धाओं की जीत की कहानियों, को शामिल करने की शिफारिश की गयी।

NCERT 

रिपोर्ट्स के अनुसार, कमेटी के अध्यक्ष सीआई आईजैक 25 अक्टूबर को बताते है कि भारत का जिक्र विष्णु पुराण जैसे ग्रंथो में, जो 7 हजार साल पुराने है।  इंडिया नाम, ईस्ट इंडिया कंपनी और 1757 में प्लासी के युद्ध के बाद इस्तेमाल किया जाने लगा। लेकिन अब देश के लिए “भारत” नाम का ही इस्तेमाल किया जाना चाहिए।

सिलेबस में क्लासिक हिस्ट्री

NCERT सिलेबस में क्लासिक हिस्ट्री को शामिल करने के पीछे वजह है कि – अंग्रेजो ने भारतीय इतिहास को प्राचीन, मध्यकालीन और आधुनिक में बाट दिया था। प्राचीन इतिहास कहता है कि देश अँधेरे में था और वैज्ञानिक जागरूक नहीं थे।  लेकिन अब बचो को आधुनिक इतिहास और मध्य कालीन के साथ साथ क्लासिक हिस्ट्री भी पढ़ाई जानी चाहिए।

संस्थानो का चरित्र देख हैरान

राज्य सभा संसद मनोज झा – मैं सरकार के अंतर्गत आने वाले संस्थानों को चरित्र देख हैरान हूँ। उनका कहना है की सरकार NCERT किताबों में इंडिया को बदलकर भारत करने जा रही है लेकिन आप अनुछेद 1 का क्या करेंगे, जो कहता है “इंडिया डेट इज़ भारत।

INDIA बनाम भारत पहले भी रहा चर्चा में…

5 सितम्बर: G20 डिनर इनविटेशन कार्ड पर लिखा “President of Bharat

कैसे हुई शुरुआत

इस विवाद की शुरुआत राष्ट्रपति भवन की तरफ से G20 मेहमानो के लिए डिनर के इनविटेशन कार्ड पर President of India की जगह President of Bharat लिखा गया था।

यह भी पढ़े : Namo Bharat Train: 1st क्षेत्रीय रैपिड ट्रेन ‘नमो भारत’ का उद्घाटन देखे ट्रैन में क्या है ख़ास…

Exit mobile version