Site icon Hindustani Akhbar

Time is Money : खर्च करेंगे या इन्वेस्ट

Time is Money : खर्च करेंगे या इन्वेस्ट … जानिये

अपने उठने बैठने के तरीके पर गौर करें

आप जैसे बात करते है या चलते है, दुनिया को आपके बारे में जानकारी देते है।  खड़े होने का सही तरीका है दोनों पारो पर बराबरी से वजन दे। लम्बे लोग झुककर चलते है जो की सही नहीं है।  बैठने के तरीके पर ध्यान देना भी जरुरी होता है।  पैर हिलने के आत्मविश्वास में कमी दिखती है, यह सन्देश जाता है की आप बोर हो रहे है।

भविष्य कैसा होगा, यह आज तय करेगा

समय ही धन है।  या तो इसे खर्च किया जा सकता है या निवेश किया जा सकता है।  अगर आप एक गतिविधि को ज़्यादा समय देते है तो आपके पास दूसरी के लिए समय काम बचेगा।  समय के इस्तेमाल के बारे में आपकी पसंद ही आपकी जिंदगी के सत्तर का निर्धारण करती है।  हमें अपने समय को लेकर बेहद ईर्ष्यालु होना चाहिए।

 तुलना करने से भी सुधर हो सकता है

हममे से कोई भी परफेक्ट नहीं है और ये हम सब जानते है।  फिर भी कई बार सोचते है की काश उस व्यक्ति की तरह व्यवस्थित होते या उस व्यक्ति की तरह शांत होते।  ये सकारात्मक तुलना है।  इसका मतलब आप जानते है की आपको अभी सुधर करना है।  लेकिन फिर भी एक अच्छा है तो दूसरा बेहतर, बुरा कोई नहीं है।

शब्दों से नहीं काम से मिलती है पहचान

किसी भी व्यक्ति की पहचान इस बात से नहीं होती कि वह क्या बोलता है , इससे होती है कि वह क्या करता है।  लोग आपकी तब इज्जत करेंगे जब आप एक सत्यनिष्ठ व्यक्ति के तोर पर पहचान बनायंगे।  परिस्तिथि अनुसार बदलने वाले मूल्यों की झलक उस वक़्त मिलती है जब कोई व्यक्ति कहता कुछ है और करता कुछ और ही है।

 

Exit mobile version