बासी रोटी खाने के इतने सारे फायदे, जानकर आप भी रोज खाने लगेंगे

जब महिलाएं खाना  बनती है तो अक्सर 1-2 रोटी ज़्यादा बन जाती है,फिर यह बची हुई रोटियां गाय को या फिर कुत्तों को डाल दी जाती है। 

ताज़ी बनी रोटी सेहत के लिए काफी पौष्टिक मानी जाती है। लेकिन जब आप बासी रोटी के गुणों के बारे में जानेंगे, तो आप भी बासी रोटी खाने लग जायगे।

कब्ज और एसिडिटी से रहत पाने के लिए बासी रोटी खाना सुरु कर देना चाहिए।  क्यूंकि इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में होता है जो पाचन क्रिया को ठीक करने में अहम् होता है।

दुबले पतले लोगो को दूध के साथ बासी रोटी खानी चाहिए क्यूंकि दूध के साथ बासी रोटी शरीर में ताकत को बढाती है और आपकी सेहत बनने लगती है।

आजकल खाये जाने वाले ओट्स से कहीं ज़्यादा बेहतर और हैल्दी है। क्यूंकि बासी रोटी में गेहूं की खूबियां और फाइबर भरपूर मात्रा में मिलता है, सोडियम कम होता है।

शरीर के तापमान को सही रखने के फ़ायदेमंद होती है।  सुबह ठन्डे दूध के साथ बासी रोटी खाने से आपको रहत मिलती है और शरीर का तापमान नियंत्रित रहता है।