Difference Between Sauce And Ketchup: रोज खाते हो! आज अंतर भी जान लो!
Difference Between Sauce And Ketchup: ज़्यादातर लोग मानते है कि टोमेटो सॉस और टोमेटो कैटचप एक ही होता है। लोगो का मानना है कि टोमेटो सॉस और टोमेटो कैटचप एक ही चीज़ के दो अलग अलग नाम है। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि यह दोनों चीज़ अलग अलग है। Sauce और ketchup इन दोनों में एक बारीक अंतर है जो इस लेख में आज, आप जानने वाले है तो आइये देखते है Difference Between Sauce And Ketchup.
टोमेटो सॉस और टोमेटो कैटचप के बीच अंतर वर्ष 1987 में अमेरिका के प्रमुख रोनाल्ड रिगन को नहीं पता था। जिसके कारण वह एक मुसीबत में पद गए थे। दरअसल, अमेरिका के स्कूलों में दिए जाने वाला खाना पोस्टिक तत्वों से भरपूर होना चाहिए और स्कूल में दिए जाने वाले खाने में हरी सब्जियाँ, फ्रूट्स और प्रोटीन युक्त आहार होना बहुत जरुरी है।
टोमेटो केचप में टमाटर के साथ विटामिन्स और मिनरल्स भरपूर मात्रा में होते है। छोटे बच्चो को टमाटर केचप खाना अच्छा लगता है। जिसके कारण, रोनाल्ड रीगन ने केचप को सब्जियों की सूचि में शामिल कर लिया और यहाँ से बवाल सुरु हुआ। क्यूंकि बहुत सारे लोगो ने इसका विरोध किया।
कारण यह था कि, टोमेटो केचप में 25% तक शुगर होता है और रोनाल्ड रीगन को यह Difference Between Sauce And Ketchup का पता नहीं था। अगर टोमेटो केचप की जगह टोमेटो सॉस बच्चो के खाने में शामिल किया होता तो, यह बवाल नहीं होता।
Tomato Ketchup क्या है ?
टोमेटो केचप टमाटर के ग्रेवी, विनेगर, मसालो और शुगर को मिलाकर बनाया जाता है। केचप को गाढ़ा करने के लिए इसमें कॉर्न सिरप और दूसरी सब्जियों की ग्रेवी मिलायी जाती है। इन्हे अधिकतर चिपस और बर्गर आदि जैसे चीज़ो के साथ खाया जाता है। केचप को बनाने के लिए उसे कभी गरम नहीं किया जाता।
Tomato Sauce क्या है ?
दूसरी तरफ टोमेटो सॉस को टमाटर, नमक, थोड़े मसाले और पानी डालकर बनाया जाता है। टोमेटो सॉस में शुगर नहीं डाला जाता। इसे अधिकतर गरम ही सर्व किया जाता है। इसे भी चिप्स, सैंडविच, ब्रेड आदि के साथ खाया जाता है। इस बारीक अंतर के कारण रोनाल्ड रीगन मुसीबत में पड गए थे।
Difference Between Sauce And Ketchup
Difference Between Sauce And Ketchup | |
---|---|
Tomato Sauce | Tomato Ketchup |
सॉस को गर्म ही सर्व किया जाता है। | केचप को ठंडा सर्व किया जाता है। |
सॉस में टमाटर, पानी, थोड़े मसाले और सब्जियों को प्रयोग होता है। | केचप में टमाटर, सिरका, मिर्च, प्याज, लहसुन, शक्कर आदि का प्रयोग होता है। |
सॉस में तीखा प्रयोग नहीं होता | केचुप में तीखा प्रयोग होता है। |
सॉस गरम होता है। | केचप ठंडा होता है। |
सॉस में में प्याज, लहसुन, सिरका अवॉइड किया जाता है। | केचप में प्याज, लहसुन, सिरका का प्रयोग अच्छे से किया जाता है |
सॉस में तेल का प्रयोग होता है। | केचप में तेल का प्रयोग नहीं होता |
यह भी देखे : Health Tips: बासी रोटी खाने के इतने सारे फायदे, जानकर आप भी रोज खाने लगेंगे
अगर देखा जाये, Difference Between Sauce And Ketchup के लिहाज से, तो टोमेटो केचप और टोमेटो सॉस दोनों ही स्वास्थ्य के लिए अच्छे होते है। केचुप में शुगर में मात्रा ज़्यादा होने के कारण लोग इसे स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं मानते।
सर्वे के मुताबिक, सप्ताह में 2 बार टोमेटो सॉस और टोमेटो कैटचप इस्तेमाल किया जाये तो प्रोस्टेट कैंसर की सम्भावना काफी कम हो जाती है।
Discover more from Hindustani Akhbar
Subscribe to get the latest posts sent to your email.