Railway Station Stall Tender: रेलवे स्टेशन पर कैसे खोले दूकान, कितना किराया, कैसे मिलेगा टेंडर

0
Railway Station Stall Tender information

Railway Station Stall Tender : अगर आप रेलवे स्टेशन पर स्टाल लगाना चाहते और अपने बैंक अकाउंट में पैसो का ढेर लगाना है तो आपको इसके लिए पूरी जानकारी होना जरुरी है। रेलवे स्टेशन पर दूकान कैसे लगायी जाती है, कितना खर्चा आता है, कितना मुनाफा होता है, यह सब जानकारी हम आपको बताने जा रहे है।

Railway Station Stall Tender

 

how to apply for railway station stall tender
Railway Station Stall Tender

भारत देश में रोजाना करीब ढाई करोड़ से ज़्यादा लोग रेल में सफर करते है। रेल यात्रियों की यह भीड़ लगभग 7325 स्टेशनो से होकर गुजरती है।  ऐसे में स्टेशन पर लगी चाय नास्ते की स्टाल पर यात्रिओं के पहुंचने से, दूकान लगाने वालो की तगड़ी कमाई होती है और ट्रेनों में पेंटी कार के जरिये लोग अच्छी कमाई कर लेते है।

Railway Station Stall Tender  की जानकारी

रेलवे स्टेशन और ट्रैन में खान पान की चीज़ो की अच्छी खासी बिक्री और अच्छी आमदनी होने के कारण कई स्थानीय दूकानदार, नए युवा रेलवे के साथ बिज़नेस करने के बारे में सोचते रहते है।  लेकिन, पूरी जानकारी के अभाव में नहीं कर पाते। आइये आज आपको बताते है कि आखिर कैसे ट्रैन और रेलवे स्टेशन पर स्टाल और पेंट्री कार का टेंडर लेने के लिए आवेदन और कितना खर्च और किराया देना पड़ता है।

भारतीय रेलवे इसके लिए टेंडर जारी करता है जिसमे आवेदन करके स्टाल लगाने का लाइसेंस बना दिया जाता है और आप अपनी स्टाल सुरु कर सकते है।

कितना खर्चा और कितना मुनाफा

 

स्टेशन पर अलग अलग स्टाल की लगत और दुकान के प्रकार पर निर्भर करती है, जिसके लिए रेलवे शॉप का साइज और लोकेशन के हिसाब से एक फीस लेगा।  आमतौर पर बुक स्टाल और चाय कॉफी स्टाल और फ़ूड स्टाल के लिए करीब 40 हजार से 30 लाख तक का खर्चा आ सकता है। हालाँकि, यह शहर और स्टेशन पर भी निर्भर करता है, ये दरे अलग अलग हो सकती है। भारतीय रेलवे कई छोटे स्टेशन पर छोटे स्टाल भी मुहैया करवाता है जिसका किराया और लगत काम होती है।

यह भी पढ़े : Namo Bharat Train: 1st क्षेत्रीय रैपिड ट्रेन ‘नमो भारत’ का उद्घाटन देखे ट्रैन में क्या है ख़ास…

स्टाल किसके द्वारा खोली जाती है

खान पान से सम्बंधित सुविधाओं का संचालन IRCTC द्वारा किया जाता है और IRCTC ही इन खाद्य पदार्थो की कीमत तय करता है। Railway Station Stall Tender से जुड़े बिज़नेस मेन्यू और खाने के रेट पर फैसला करता है। अब यही जनाहार केंद्र, फ़ूड कोर्ट, इ कैटरिंग, फ़ूड प्लाजा, फ़ास्ट फ़ूड यूनिट पर काम करता है। ऐसे में आपको IRCTC से ही यह जानकारी लेनी होती है।

क्या क्या कागजात है जरुरी

रेलवे स्टेशन पर खाने ये अन्य कोई स्टाल खोने के लिए दूकानदार के पास आधार कार्ड, पासपोर्ट, पेन कार्ड, वोटर आईडी होने चाहिए।  सम्बंधित रेलवे स्टेशन पर फ़ूड स्टाल की उपलब्धता के लिए IRCTC और इंडियन रेलवे की साइट पर टेंडर सेक्शन में जाकर जानकारी हासिल करे , टेंडर में किराया और अन्य शर्तो के बारे में सभी जानकारी आपको बखूबी मिल जायगी।

 हाल में जो टेंडर आप अभी भर सकते है Railway Station Stall Tender लिस्ट यहाँ क्लिक करे 

आशा करते है कि आपको इस लेख Railway Station Stall Tender से महत्वपूर्ण जानकारी मिल गयी होगी अन्य जानकारी के लिए आप हमे कमेंट कर सकते है और कांटेक्ट करने के लिए आप कांटेक्ट पेज पर जाकर कांटेक्ट फॉर्म भर सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *